होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

रेडमा के विनीत तिवारी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई तेज, कई गाड़ियां जप्त-डीटीओ के पास भेजी गई जांच के लिए

On: May 1, 2026 6:30 AM
Follow Us:

पलामू।
मेदिनीनगर के रेडमा निवासी चर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड को लेकर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले का मुख्य आरोपी प्रदीप तिवारी महाकाल घटना के बाद से फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार दोपहर 2 बजे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर पहुंची है और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके से कई गाड़ियां जप्त की और शहर थाना में लाकर रखी गई है। इस संबंध में जांच के लिए डीटीओ को जानकारी दी गई है। पुलिस ने प्रदीप तिवारी के परिजनों को चेतावनी दी है कि 24 घंटे में आरोपी को हाजिर करें अन्यथा पुलिस बड़ा एक्शन लेगी।

पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि इस मामले में कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताते चलें कि 25 अप्रैल की शाम विनीत तिवारी का उसके घर के पास से अपहरण कर लिया गया था और 26 अप्रैल की सुबह उसकी डेड बॉडी सदर थाना क्षेत्र के जोरकट इलाके से नग्न अवस्था में बरामद की गई थी।
इस संबंध में विनीत तिवारी के पिता विनोद तिवारी ने प्रदीप तिवारी महाकाल और उसके भाई दिलीप तिवारी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।

शहर थाना प्रभारी ने बताया की गाड़िया जब्त कर थाना लाई गई है, इस पूरे मामले में इनकम टैक्स विभाग को भी पत्र लिखा जाएगा तथा कार्यवाही और तेज किया गया है।

रास्ते को लेकर विवाद में हत्या की चर्चा है। घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई है। पुलिस लगातार दावा कर रही है की आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा । 2 दिन पहले हत्याकांड के विरोध में और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मेदिनीनगर शहर में कैंडल मार्च निकाला गया था।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment