पलामू। मेरा युवा भारत, पलामू युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा ऊंटारी रोड प्रखंड अंतर्गत गुरुवार को नेता जी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती के अवसर पर पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया। नेता जी सुभाष चंद्र बोस जी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस आयोजन में मुख्य रूप से विद्यालय प्राचार्य अजीम अंसारी एवं अर्थशास्त्र के शिक्षक श्री बृहस्पति चौबे सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं युवा मंडल के सदस्य उत्कर्ष तिवारी उपस्थित रहे।
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य अजीम अंसारी ने कहा कि युवाओं को सुभाष चंद्र बोस से सीख लेकर राष्ट्र राष्ट्रप्रथम का भाव रखकर काम करने की आवश्यकता है । जिसमें विद्यार्थियों के बीच क्यूज़ एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। क्यूज़ में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय क्रमश: रीना कुमारी, रागिनी कुमारी एवं अर्चना कुमारी ने प्राप्त किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय क्रमशः नंदनी कुमारी, जिया कुमारी एवं कुमकुम सिंह ने प्राप्त किया। इन प्रतिभागियों को शील्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया।






