पलामू।
पलामू पुलिस द्वारा शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पलामू ब्लॉक-बी परिसर में पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एवं विभिन्न अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्राधिकार में CEIR पोर्टल के माध्यम से बरामद कुल 88 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों के बीच विधिवत वितरण किए गए।
ये मोबाइल फोन गुम या चोरी होने के बाद पीड़ितों द्वारा दर्ज शिकायतों एवं CEIR पोर्टल पर प्राप्त सूचनाओं के आधार पर तकनीकी अनुसंधान और सतत प्रयास के जरिए बरामद किए गए थे। मोबाइल वापस पाकर लाभुकों ने पलामू पुलिस के प्रति खुशी जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, पलामू ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि मोबाइल गुम अथवा चोरी होने की स्थिति में तत्काल नजदीकी थाना में सूचना दें तथा CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल की बरामदगी सुनिश्चित की जा सके।
पलामू पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पलामू पुलिस आमजन की सेवा, सुरक्षा एवं विश्वास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। इस मौके डीएसपी राजीव रंजन, राजेश यादव, शहर थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार, चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा, सब इंस्पेक्टर अनिल विद्यार्थी समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे।






