होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

तालाब बंदोबस्ती में भारी राजस्व वृद्धि का विरोध, नगर निगम पर मनमानी का आरोप

On: May 27, 2026 3:17 AM
Follow Us:

निगम को जनता ने लूट की छूट नहीं दी है: सन्नी शुक्ला

मेदिनीनगर।
नगर निगम द्वारा तालाबों की बंदोबस्ती में अचानक 100 प्रतिशत से अधिक राजस्व वृद्धि किए जाने को लेकर मछुआरा समाज और झामुमो नेताओं ने कड़ा विरोध जताया है। झामुमो नेता सन्नी शुक्ला के नेतृत्व में झामुमो नेता आशुतोष विनायक तथा मत्स्यजीवी सदस्य मुकेश चौधरी ने नगर निगम पर गरीब मछुआरों के अधिकार छीनने और तालाबों को पूंजीपतियों के हाथों में सौंपने की साजिश का आरोप लगाया है। इस संबंध में प्रतिनिधिमंडल ने पलामू उपायुक्त को शिकायत भी सौंप दी है।

नेताओं ने कहा कि नगर निगम को मत्स्य विभाग और जल संसाधन विभाग द्वारा संबंधित तालाब अब तक हस्तांतरित नहीं किए गए हैं, इसके बावजूद निगम ने खुले डाक के माध्यम से बंदोबस्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरी प्रक्रिया नियमों को ताक पर रखकर की जा रही है।

झामुमो नेताओं ने बताया कि नगर विकास विभाग द्वारा जारी संकल्प संख्या 511, दिनांक 11 फरवरी 2021 में स्पष्ट रूप से उल्लेख है कि किसी भी तालाब की बंदोबस्ती में पहला अधिकार स्थानीय मत्स्य पालक समिति का होगा। इसके बावजूद नगर निगम द्वारा इस नियम की अनदेखी की जा रही है।
नेताओं ने उदाहरण देते हुए कहा कि झरनाहार तालाब का वार्षिक राजस्व, जो पहले मात्र 7 हजार रुपये था, उसे बढ़ाकर 2 लाख 20 हजार रुपये कर दिया गया। इसी तरह बड़काबांध तालाब, जिसका वार्षिक राजस्व 20 हजार रुपये था, उसे बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया गया। वहीं माइनर रेगुलेशन तालाब (कचरवा डैम), जिसकी बंदोबस्ती पहले 42 हजार रुपये में होती थी, उसे 55 लाख रुपये में खुले डाक में निकाला गया है।

झामुमो नेताओं का कहना है कि इतनी भारी वृद्धि के कारण गरीब मछुआरे तालाब लेने में असमर्थ हो जाएंगे, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी और भुखमरी का संकट खड़ा हो जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि यह गरीब मछुआरों को तालाबों से दूर कर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने की सुनियोजित साजिश है।

इस दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा नेताओं और चौधरी समाज ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस प्रक्रिया पर तत्काल रोक नहीं लगाई गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मेदिनीनगर में चेन स्नैचिंग की दो वारदातों से हड़कंप, एक घंटे के भीतर दो महिलाओं को बनाया निशाना

पलामू में पशु तस्करी के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, दो कंटेनरों से 73 भैंस-भैंसा बरामद, छह गिरफ्तार

एमएमसीएच में नवजात का शव लेकर घूमता रहा कुत्ता, डीसी एसपी पहुंचे अस्पताल, डॉग स्क्वॉड से होगी जांच

खरगे की टिप्पणी पर भाजपा युवा नेता श्वेतांक गर्ग का हमला, बोले-यह लोकतंत्र का गिरता स्तर

जीवन ज्योति नर्सिंग होम पर बड़ी कार्रवाई, पंजीकरण निलंबित; नई भर्ती, प्रसव और ऑपरेशन पर रोक

पलामू में निजी नर्सिंग होम पर गंभीर सवाल: दो महिलाओं और नवजात की मौत, जांच के दौरान डॉक्टर और स्टाफ गायब

Leave a Comment

error: Content is protected !!