पलामू।
लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ स्थित बसौरा में रविवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, मुंदरिया गांव के रहने वाले लोग अपाची बाइक पर सवार होकर कपड़ा खरीदने लेस्लीगंज जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में कुश सिंह , राकेश सिंह, संजीत सिंह घायल हो गया
इसी दौरान पांकी के पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह वहां से गुजर रहे थे। हादसा देखकर उन्होंने अपना वाहन रोका और एंबुलेंस बुलाकर घायलों को आनन-फानन में मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच भेजने में मदद की। अस्पताल में इलाज के दौरान संजीत सिंह(उम्र 25), पिता सत्येंद्र सिंह, को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही लेस्लीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। पुलिस फरार अज्ञात वाहन का पता लगाने में जुटी है।






