मेदिनीनगर/पलामू।
विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, डाल्टनगंज (शहरी) की ओर से आम लोगों के लिए बिजली कटौती को लेकर सूचना जारी की गई है। विभाग के अनुसार 04 अक्टूबर 2026, रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र, रेडमा में 33 केवी मेन ब्रेकर बदलने का कार्य किया जाएगा।
इसके साथ ही फील्ड में विद्युत लाइनों के रखरखाव तथा पेड़-पौधों की टहनियों की छंटाई का कार्य भी किया जाएगा। इन कार्यों के कारण शहरी क्षेत्र के कई फीडरों से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विभाग के अनुसार रेडमा, गिन्नी बैरिया, न्यू पीएचईडी, रांची रोड, हाउसिंग कॉलोनी, जीएलए कॉलेज, ओल्ड पीएचईडी और जमुने फीडर से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
बिजली कटौती से प्रभावित होने वाले प्रमुख क्षेत्रों में हाउसिंग कॉलोनी, रेडमा, रांची रोड, जीएलए कॉलेज, पांकी रोड, ब्राइटलैंड, बाईपास रोड, 2 नंबर टाउन, कांदू मोहल्ला, बेलवाटीकर, नई मोहल्ला, भूसी, आबादगंज, कुंजरा पट्टी, जमुने और कुसुमटांड़ सहित आसपास के इलाके शामिल हैं।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य बिजली कटौती से पहले पूरा कर लेने की अपील की है। विभाग ने कहा है कि निर्धारित समय में आवश्यक विद्युत कार्य पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। असुविधा के लिए विभाग ने आम लोगों से खेद जताया है।






