होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

शादी के 13वें दिन नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

On: June 6, 2026 8:12 AM
Follow Us:

नावाबाजार (पलामू)।
पलामू जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र के तुकबेरा गांव में शादी के महज 13 दिन बाद एक नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के कोरामी निवासी खुशबू कुमारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच), मेदिनीनगर भेज दिया।

शनिवार शाम मेडिकल बोर्ड का गठन कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान एमएमसीएच में भीम आर्मी एकता मिशन के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे और घटना की निंदा करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। परिजनों के अनुसार खुशबू कुमारी की शादी 24 मई 2026 को तुकबेरा गांव निवासी श्रवण कुमार, पिता शिव राम, के साथ हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी बिना तिलक-दहेज के संपन्न हुई थी, लेकिन विवाह के बाद ससुराल पक्ष द्वारा बाइक की मांग की जाने लगी और खुशबू को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी बीच शनिवार सुबह उसका शव घर में फंदे से लटका मिला।

मृतका के भाई रविंद्र कुमार ने बताया कि उनकी बहन को दहेज के लिए परेशान किया जाता था। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय दिलाने की मांग की है।

वहीं, नावाबाजार थाना प्रभारी संजय कुमार यादव ने बताया कि खुशबू और श्रवण की शादी 24 मई को चेगौना धाम में हुई थी और यह प्रेम विवाह था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शादी के बाद खुशबू को शक था कि उसका पति किसी अन्य युवती से बातचीत करता है, जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। थाना प्रभारी ने कहा कि घटना के संबंध में मृतका के परिजनों द्वारा आवेदन दिया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सतबहिनी नदी में 14 वर्षीय किशोर का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

पांकी में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, दो गंभीर घायल

सीएचसी परिसर से 10 सोलर प्लेट चोरी का खुलासा, 8 बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग निरुद्ध

मोहम्मदगंज में हुए दो पक्षों के बीच मारपीट मामले में दो गिरफ्तार,गुटखा खरीदने के दौरान हुए विवाद ने लिया था गंभीर रूप

आंगनबाड़ी केंद्रों का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, बच्चों को परोसा हलवा, शिक्षा व स्वच्छता व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

राजहरा स्टेशन पर बड़ा रेल हादसा: कोयला लदी मालगाड़ी की 10-12 बोगियां पटरी से उतरीं, रेल परिचालन ठप

Leave a Comment