मेदिनीनगर। शहर के जिला स्कूल रोड में रविवार को अग्रवाल मेडिकल के नए रिटेल मेडिकल आउटलेट का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि महापौर अरुणा शंकर, डिप्टी मेयर मनोज सिंह और वार्ड पार्षद नवीन प्रसाद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर महापौर अरुणा शंकर ने प्रोपराइटर संजय अग्रवाल को नए प्रतिष्ठान की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह आउटलेट स्थानीय लोगों और मरीजों के लिए उपयोगी साबित होगा। डिप्टी मेयर मनोज सिंह ने कहा कि शहर में इस तरह के प्रतिष्ठान का खुलना गौरव की बात है और इससे लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
प्रोपराइटर संजय अग्रवाल ने बताया कि आउटलेट शुरू करने का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों और मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है। यहां विभिन्न प्रकार की दवाइयां उपलब्ध रहेंगी। ग्राहकों को प्रत्येक दवा पर करीब 10 से 12 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही ऑनलाइन दवा उपलब्ध कराने की सुविधा भी शुरू की जाएगी, जिससे लोगों को दवाइयां खरीदने के लिए बार-बार मेडिकल स्टोर आने की परेशानी से राहत मिलेगी।
मौके पर प्रियंका अग्रवाल, गोविंद शंकर अग्रवाल, बीना अग्रवाल, प्रभात अग्रवाल, इम्तियाज खान, सोनू गुप्ता, संदीप केजरीवाल, मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष भरत सांवरिया, सचिव अमित पोद्दार, गोलू सिंह और मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष संजय केजरीवाल समेत कई लोग उपस्थित थे।






