होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

नावाजयपुर में नीलगाय से टकराई बाइक, हादसे में 7 वर्षीय बच्चे की मौत, माता-पिता घायल

On: October 23, 2026 8:37 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर (पलामू)।
पलामू जिले के नावाजयपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। डाल्टनगंज से अपने घर लौट रहे बाइक सवार परिवार की बाइक यज्ञशाला के पास नीलगाय से टकरा गई। इस हादसे में सात वर्षीय बच्चे रिशम कुमार की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य लोग घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, पकरीया गांव निवासी संकेंद्र शर्मा (30 वर्ष), उनकी पत्नी रीना देवी (28 वर्ष) और उनका सात वर्षीय पुत्र रिशम कुमार बाइक से डाल्टनगंज से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान शाम करीब 6:30 बजे नावाजयपुर थाना क्षेत्र में यज्ञशाला के पास अचानक बाइक की टक्कर नीलगाय से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों लोग हादसे का शिकार हो गए।

घटना में रिशम कुमार की मौत हो गई, जबकि संकेंद्र शर्मा और रीना देवी घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना से परिवार में मातम पसर गया है।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मेदिनीनगर में चेन स्नैचिंग की दो वारदातों से हड़कंप, एक घंटे के भीतर दो महिलाओं को बनाया निशाना

पलामू में पशु तस्करी के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, दो कंटेनरों से 73 भैंस-भैंसा बरामद, छह गिरफ्तार

एमएमसीएच में नवजात का शव लेकर घूमता रहा कुत्ता, डीसी एसपी पहुंचे अस्पताल, डॉग स्क्वॉड से होगी जांच

खरगे की टिप्पणी पर भाजपा युवा नेता श्वेतांक गर्ग का हमला, बोले-यह लोकतंत्र का गिरता स्तर

जीवन ज्योति नर्सिंग होम पर बड़ी कार्रवाई, पंजीकरण निलंबित; नई भर्ती, प्रसव और ऑपरेशन पर रोक

पलामू में निजी नर्सिंग होम पर गंभीर सवाल: दो महिलाओं और नवजात की मौत, जांच के दौरान डॉक्टर और स्टाफ गायब

Leave a Comment

error: Content is protected !!