होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

गैस किल्लत से मोहम्मदगंज थाना का मेस बंद, पुलिसकर्मी चूड़ा गुड या बाहर का खाना खा कर रहे ड्यूटी

On: May 30, 2026 5:35 AM
Follow Us:

भूखे भटके बच्चा को चूड़ा-गुड़ खिलाकर परिजनों को सौंपा

पलामू।
जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र में शनिवार, 30 मई 2026 को एक 13 वर्षीय बालक भटकते हुए बरामद किया गया। बच्चे की पहचान जावेद आलम, पिता नईमुद्दीन अंसारी, ग्राम रामबांध, थाना हैदरनगर के रूप में हुई। बताया गया कि वह बिना बताए घर से निकल गया था तथा उसकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं है।

स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद मोहम्मदगंज पुलिस बच्चे को थाना लेकर आई। सुबह भूख लगने पर बच्चे ने भोजन मांगा, जिस पर थाना में उपलब्ध संसाधनों के अनुसार उसे नाश्ते में चूड़ा-गुड़ दिया गया। बच्चे ने भात (चावल) के बारे में पूछताछ की तो पुलिसकर्मियों ने बताया कि गैस की उपलब्धता नहीं होने के कारण थाना का मेस पिछले लगभग दो सप्ताह से बंद है।

थाना प्रभारी नारायण सोरेन ने बताया कि मोहम्मदगंज थाना में वर्तमान में कोई गैस कनेक्शन उपलब्ध नहीं है। स्थानीय गैस एजेंसियों ने बिना वैध कनेक्शन और ओटीपी प्रक्रिया के सिलेंडर उपलब्ध कराने में असमर्थता जताई है। पहले आवश्यकता अनुसार थाना को गैस सिलेंडर मिल जाता था, लेकिन वर्तमान व्यवस्था के कारण यह संभव नहीं हो पा रहा है।

गैस संकट के चलते थाना के पुलिसकर्मी बाहर होटल अथवा अन्य स्थानों पर भोजन कर किसी तरह अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। वहीं क्षेत्र में गैस वितरण केंद्रों पर भारी भीड़ और लंबी कतारों के कारण विधि-व्यवस्था की चुनौती भी बनी हुई है, जिसकी निगरानी और नियंत्रण की जिम्मेदारी भी पुलिसकर्मियों पर ही है।

थाना प्रभारी के अनुसार गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने और नियमित गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभाग को पत्राचार किया गया है, लेकिन अब तक स्वीकृति नहीं मिली है। इस बीच पुलिसकर्मी सीमित संसाधनों में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। इधर, बरामद बालक के परिजनों को सूचना देकर थाना बुलाया गया, जिसके बाद बच्चे को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की इस मानवीय पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मेदिनीनगर में चेन स्नैचिंग की दो वारदातों से हड़कंप, एक घंटे के भीतर दो महिलाओं को बनाया निशाना

पलामू में पशु तस्करी के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, दो कंटेनरों से 73 भैंस-भैंसा बरामद, छह गिरफ्तार

एमएमसीएच में नवजात का शव लेकर घूमता रहा कुत्ता, डीसी एसपी पहुंचे अस्पताल, डॉग स्क्वॉड से होगी जांच

खरगे की टिप्पणी पर भाजपा युवा नेता श्वेतांक गर्ग का हमला, बोले-यह लोकतंत्र का गिरता स्तर

जीवन ज्योति नर्सिंग होम पर बड़ी कार्रवाई, पंजीकरण निलंबित; नई भर्ती, प्रसव और ऑपरेशन पर रोक

पलामू में निजी नर्सिंग होम पर गंभीर सवाल: दो महिलाओं और नवजात की मौत, जांच के दौरान डॉक्टर और स्टाफ गायब

Leave a Comment

error: Content is protected !!