होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

मेदिनीनगर की चर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाये इश्तहार

On: May 30, 2026 8:59 AM
Follow Us:

पलामू।
मेदिनीनगर की चर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड में फरार चल रहे चार आरोपियों के घर पर शहर थाना की पुलिस ने शनिवार शाम 5 बजे बैंड बाजे के साथ इश्तेहार चिपकाया। इश्तेहार लगाकर पुलिस ने सभी को थाना या न्यायालय में सरेंडर करने की चेतावनी दी है। अन्यथा उनके खिलाफ अगली कार्रवाई कुर्की की होगी। कार्रवाई का नेतृत्व शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने किया।

उन्होंने बताया कि विनीत तिवारी हत्या मामले में प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल, राकेश तिवारी, रौशन तिवारी और प्रशांत तिवारी के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार चल रहे हैं। न्यायालय से इश्तहार निर्गत होने के बाद पुलिस ने उनके घरों पर चिपकाये। माइक के माध्यम से पुलिस ने आरोपियों को निर्धारित अवधि के भीतर न्यायालय अथवा शहर थाना में आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी। यदि आरोपी तय समय तक आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो न्यायालय से कुर्की-जब्ती का आदेश प्राप्त कर उनके घरों पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान एसआई श्रीराम शर्मा, एएसआई राजेश कुमार साहू सहित पुलिस बल मौजूद थे।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मेदिनीनगर में चेन स्नैचिंग की दो वारदातों से हड़कंप, एक घंटे के भीतर दो महिलाओं को बनाया निशाना

पलामू में पशु तस्करी के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, दो कंटेनरों से 73 भैंस-भैंसा बरामद, छह गिरफ्तार

एमएमसीएच में नवजात का शव लेकर घूमता रहा कुत्ता, डीसी एसपी पहुंचे अस्पताल, डॉग स्क्वॉड से होगी जांच

खरगे की टिप्पणी पर भाजपा युवा नेता श्वेतांक गर्ग का हमला, बोले-यह लोकतंत्र का गिरता स्तर

जीवन ज्योति नर्सिंग होम पर बड़ी कार्रवाई, पंजीकरण निलंबित; नई भर्ती, प्रसव और ऑपरेशन पर रोक

पलामू में निजी नर्सिंग होम पर गंभीर सवाल: दो महिलाओं और नवजात की मौत, जांच के दौरान डॉक्टर और स्टाफ गायब

Leave a Comment

error: Content is protected !!