होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

तीन दिन से लापता व्यक्ति का कुएं में मिला शव, 17 दिन पहले हुई थी पिता की मौत

On: September 22, 2026 4:59 AM
Follow Us:

पलामू।
पाटन थाना क्षेत्र में तीन दिनों से लापता एक व्यक्ति का शव मंगलवार की सुबह बगल के बरडीहा गांव स्थित एक कुएं से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान विजय तिवारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, विजय पिछले तीन दिनों से लापता थे और उनकी लगातार तलाश की जा रही थी।

मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने बरडीहा गांव के एक कुएं में शव तैरता हुआ देखा। इसके बाद इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। बताया जाता है कि विजय तिवारी के पिता स्व. ललन तिवारी का निधन 5 सितंबर को हुआ था। पिता की मौत के महज 17 दिन बाद विजय का शव मिलने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। लगातार दो मौतों से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। विजय की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण फिलहाल सामने नहीं आया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चार्जशीट दाखिल करना ही पुलिस का काम नहीं, साक्ष्य जुटाकर दोषियों को सजा दिलाना प्राथमिकता : एसपी कपिल चौधरी

मेदिनीनगर में चेन स्नैचिंग की दो वारदातों से हड़कंप, एक घंटे के भीतर दो महिलाओं को बनाया निशाना

पलामू में पशु तस्करी के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, दो कंटेनरों से 73 भैंस-भैंसा बरामद, छह गिरफ्तार

एमएमसीएच में नवजात का शव लेकर घूमता रहा कुत्ता, डीसी एसपी पहुंचे अस्पताल, डॉग स्क्वॉड से होगी जांच

खरगे की टिप्पणी पर भाजपा युवा नेता श्वेतांक गर्ग का हमला, बोले-यह लोकतंत्र का गिरता स्तर

जीवन ज्योति नर्सिंग होम पर बड़ी कार्रवाई, पंजीकरण निलंबित; नई भर्ती, प्रसव और ऑपरेशन पर रोक

Leave a Comment

error: Content is protected !!