होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

विश्रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑटो से 1,030 पीस देसी शराब बरामद, बिहार तस्करी से पहले पांच गिरफ्तार

On: August 3, 2026 7:09 AM
Follow Us:

विश्रामपुर, पलामू।
पलामू जिले के विश्रामपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ऑटो से 1,030 पीस देसी शराब बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी शराब की खेप को लालगढ़ रेलवे स्टेशन के रास्ते ट्रेन से बिहार ले जाने की तैयारी में थे।

थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार दुबे ने बताया कि रविवार रात करीब 10:30 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि तोलरा की ओर से एक सिल्वर रंग के ऑटो (संख्या JH03U-8134) में अवैध शराब लादकर बिहार भेजी जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर ऑटो को रोककर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान ऑटो से 24 पेटी टनाका कंपनी की 590 पीस, तीन हैंड बैग में रॉयल डिलक्स कंपनी की 290 पीस तथा चार पेटी छबीली कंपनी की 150 पीस देसी शराब बरामद हुई। इस प्रकार कुल 1,030 पीस देसी शराब जब्त की गई।

इस मामले में विश्रामपुर थाना कांड संख्या 66/2026 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 274/275 एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 47(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में प्रमीला देवी (27), रिंकी देवी (35), रिंकू देवी (35), रमेश राम उर्फ बंगाल (45) और सुनील कुमार चौधरी (29) शामिल हैं। सभी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया है।

थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार दुबे ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपी कई वर्षों से शराब तस्करी के कारोबार में सक्रिय थे। वे विभिन्न रेलवे स्टेशनों से ट्रेन के माध्यम से शराब बिहार ले जाकर बेचते थे। पिछली बार पुलिस कार्रवाई के दौरान वे फरार होने में सफल रहे थे, लेकिन इस बार लालगढ़ रेलवे स्टेशन से ट्रेन द्वारा शराब भेजने की उनकी योजना गुप्त सूचना के आधार पर विफल कर दी गई।
इस छापेमारी अभियान में थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार दुबे, शैलेभ कुमार सहित विश्रामपुर थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल रहे।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment