होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

डिप्टी मेयर पद के लिए जोड़-तोड़ तेज, मनोज सिंह ने समर्थक पार्षदों का किया अभिनंदन

On: March 7, 2026 10:14 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर।
मेयर एवं वार्ड पार्षद का आम चुनाव संपन्न होने के बाद अब डिप्टी मेयर पद को लेकर नगर निगम की राजनीति में जोड़-तोड़ तेज हो गया है। पार्षदों को गोलबंद करने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वार्ड संख्या 23 से निर्विरोध पार्षद चुने गए मनोज सिंह को डिप्टी मेयर पद पर समर्थन की घोषणा करने वाले पार्षदों के सम्मान में शनिवार को बाइपास रोड स्थित होटल सुमति में दोपहर तीन बजे अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मनोज सिंह ने उपस्थित करीब 30 पार्षदों को गुलदस्ता देकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पार्षदों ने जिस विश्वास के साथ उन्हें समर्थन दिया है, वह उसके लिए आभारी हैं और उस भरोसे पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि यह उनके राजनीतिक जीवन की केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि एक ‘अमूल्य निधि’ है।
उन्होंने कहा कि सभी पार्षद मिलकर मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में विकास और विश्वास का पारदर्शी वातावरण स्थापित करेंगे, ताकि विकास की किरणें अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सकें। उनका प्रयास रहेगा कि विकास कार्यों में प्रत्येक वार्ड पार्षद की गरिमा और सुझावों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए, ताकि भविष्य में किसी को भी शिकायत का अवसर न मिले।

मनोज सिंह ने इस राजनीतिक यात्रा में सहयोग देने और मनोबल बढ़ाने के लिए बहन नीरा देवी, छोटे भाई गौतम सिंह उर्फ डब्लू सिंह, राजू तिर्की और गौरव सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी का सहयोग ही उनकी असली शक्ति है।
अभिनंदन समारोह में वार्ड 2 से सुनील राम, वार्ड 3 से राहुल कुमार, वार्ड 4 से बिंदिया देवी, वार्ड 5 से नीरा देवी (निर्विरोध), वार्ड 8 से पुष्पा देवी, वार्ड 9 से सोनू कुमार, वार्ड 10 से रौशन मेहता, वार्ड 11 से कविता देवी, वार्ड 12 से अनूप सिंह, वार्ड 13 से धीरेंद्र पांडेय, वार्ड 14 से संजू सिंह, वार्ड 15 से अमित कुमार सिंह (मिनी सिंह), वार्ड 16 से प्रतिनिधि रविशंकर गुप्ता, वार्ड 17 से नामिता कुमारी, वार्ड 19 से नवीन प्रसाद, वार्ड 20 से ममता कुमारी, वार्ड 21 से साहेब सिंह, वार्ड 24 से रौशन कुमार नाग, वार्ड 25 से मनीषा कुमारी, वार्ड 26 से अख्तरी बेगम, वार्ड 27 से कमर याष्मीन, वार्ड 28 से सैफुल्लाह खान, वार्ड 29 से नवीन गुप्ता (लाल बाबू) (निर्विरोध), वार्ड 30 से रवि पासवान, वार्ड 31 से मुमताज बानो, वार्ड 32 से अनीश खातून, वार्ड 33 से सोनी कुमारी, वार्ड 34 से अर्चना देवी तथा वार्ड 35 से दीपिका कुमारी उपस्थित थे।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment