होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

17 थाना क्षेत्रों के विद्यालयों में चला कानून जागरूकता अभियान, छात्रों को बताए अधिकार और सुरक्षा के उपाय

On: August 25, 2026 3:24 AM
Follow Us:

पलामू।
पुलिस अधीक्षक पलामू के निर्देश पर सोमवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों अंतर्गत विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के लिए विशेष कानून जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह जानकारी पलामू एसपी ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। जिसमे पलामू जिले के 17 थाना क्षेत्रों के विद्यालयों में एक साथ आयोजित इस अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को कानून, अपराध और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 सहित विभिन्न कानूनों की जानकारी दी गई। पुलिस पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को कानून एवं अपराध, पुलिस की भूमिका, महिला एवं बाल सुरक्षा, डायन-भूत प्रतिषेध अधिनियम, पॉक्सो एक्ट (POCSO), साइबर अपराध और सड़क सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचाव, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, अनजान लिंक और संदिग्ध संदेशों से सावधान रहने तथा महिला एवं बच्चों की सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों के बारे में बताया गया। किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।

यह जागरूकता कार्यक्रम हरिहरगंज, महिला थाना छतरपुर, पांकी, रेहला, नवगढ़ा ओपी, महिला थाना हुसैनाबाद, हुसैनाबाद, पड़वा, मोहम्मदगंज, ऊंटारी रोड, विश्रामपुर, तरहसी, नवाजयपुर, लठया पिकेट, सदर और मनातू थाना क्षेत्रों के विद्यालयों में आयोजित किया गया। पुलिस ने कहा कि कानून के प्रति जागरूक विद्यार्थी अपराध से बचाव और सुरक्षित समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मेदिनीनगर में चेन स्नैचिंग की दो वारदातों से हड़कंप, एक घंटे के भीतर दो महिलाओं को बनाया निशाना

पलामू में पशु तस्करी के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, दो कंटेनरों से 73 भैंस-भैंसा बरामद, छह गिरफ्तार

एमएमसीएच में नवजात का शव लेकर घूमता रहा कुत्ता, डीसी एसपी पहुंचे अस्पताल, डॉग स्क्वॉड से होगी जांच

खरगे की टिप्पणी पर भाजपा युवा नेता श्वेतांक गर्ग का हमला, बोले-यह लोकतंत्र का गिरता स्तर

जीवन ज्योति नर्सिंग होम पर बड़ी कार्रवाई, पंजीकरण निलंबित; नई भर्ती, प्रसव और ऑपरेशन पर रोक

पलामू में निजी नर्सिंग होम पर गंभीर सवाल: दो महिलाओं और नवजात की मौत, जांच के दौरान डॉक्टर और स्टाफ गायब

Leave a Comment

error: Content is protected !!