पांकी/मेदिनीनगर।
पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत ज्वेलर्स व्यवसाई मुरली प्रसाद सोनी के जेवर दुकान में बुधवार की रात्रि रात चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर के द्वारा दुकान में मौजूद कीमती सोने, चांदी सहित कीमती गहने और नगद रुपए लेकर फरार हो गए।
जब गुरुवार की सुबह मुरली प्रसाद अपने दुकान पर पहुंचे तो देखा की दुकान का शटर में लगा ताला टूटा हुआ है और दुकान में रखे सोने , चांदी का ज्वेलर तथा नगद रुपया नहीं है। इसके बाद मुरली प्रसाद के द्वारा घटना की जानकारी पांकी थाना पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पांकी थाना दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची तथा आसपास जांच शुरू कर दी इसी क्रम में पुलिस अलग बगल लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
पांकी थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, सीसीएसीवी तथा डॉग स्क्वॉड की मदद ली जा रही है।






