होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

मेदिनीनगर नगर निगम में 50-50 बेड के चार आश्रय गृहों में मात्र एक चालू

On: December 6, 2025 4:46 PM
Follow Us:

मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में 50-50 बेड 4 आश्रय गृहों में केवल एक, जो सरकारी बस डिपो परिसर स्थित है, पूरी तरह चालू है। सद्दीक मंजिल चौक स्थित आश्रय गृह को वरीय अधिकारियों के निर्देश पर वर्तमान में छात्रावास के रूप में उपयोग किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज के पास स्थित आश्रय गृह भी अस्पताल शिफ्ट होने के बाद शुरू किया जाएगा। रेलवे स्टेशन स्थित आश्रय गृह को चालू करने की सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई है। एक सप्ताह में उसे प्रारंभ कर दिया जाएगा। नगर प्रबंधक सह आश्रय गृह के नोडल पदाधिकरी अभिषेक कुमार ने बताया कि आश्रय गृह में फिलवक्त रूम हीटर, मच्छरदानी और कंबल की व्यवस्था है। बस डिपो स्थित आश्रय गृह में 35 बेड पुरुषों के लिए है और 15 बेड महिलाओं के लिए है। पोखराहा स्थित मेडिकल कॉलेज के पास स्थित आश्रय गृह को मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मद्देनजर ही बनाया गया है। अस्पताल प्रारंभ होने पर मरीजों और परिजनों को रुकने के लिए आश्रय गृह में व्यवस्थाएं शुरू कर दी जाएगी। आश्रय गृह में रुकने के लिए लोगों को केवल आधार कार्ड की एक कॉपी देनी होती है। चौराहों पर रात में रुकने वाले लोगों को आश्रय गृह की टीम रेस्क्यू भी करती है। ठंड में ठिठुर रहे लोगों को आश्रय गृह लाया जाता है। आश्रय गृह संचालक के अनुसार 50 बेड के आश्रय गृह में नियमित रूप से 15-20 लोग ही इसका लाभ प्राप्त करते है। आश्रय गृह में पीने के लिए स्वच्छ पानी, नहाने एवं वॉशरूम की सुविधा उपलब्ध है। लोग इसका लाभ उठा सकते है। रेलवे स्टेशन रोड में निजी कार्य कर रहे पिंटू ने बताया कि स्टेशन परिसर में बन रहे आश्रय गृह के प्रारंभ होने पर वहां रुकने में उसे सहुलियत हो जाएगी। फिलहाल जहां-तहां रुक कर रात काट लेता है। फिलवक्त मेदिनीनगर शहर के आंबेडकर पार्क और डालटनगंज स्टेशन परिसर में बड़ी संख्या में गरीब लोग खुले में रात में बिताते हैं। ठंड बढ़ने पर उन्हे परेशानी भी होती है।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मेदिनीनगर में चेन स्नैचिंग की दो वारदातों से हड़कंप, एक घंटे के भीतर दो महिलाओं को बनाया निशाना

पलामू में पशु तस्करी के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, दो कंटेनरों से 73 भैंस-भैंसा बरामद, छह गिरफ्तार

एमएमसीएच में नवजात का शव लेकर घूमता रहा कुत्ता, डीसी एसपी पहुंचे अस्पताल, डॉग स्क्वॉड से होगी जांच

खरगे की टिप्पणी पर भाजपा युवा नेता श्वेतांक गर्ग का हमला, बोले-यह लोकतंत्र का गिरता स्तर

जीवन ज्योति नर्सिंग होम पर बड़ी कार्रवाई, पंजीकरण निलंबित; नई भर्ती, प्रसव और ऑपरेशन पर रोक

पलामू में निजी नर्सिंग होम पर गंभीर सवाल: दो महिलाओं और नवजात की मौत, जांच के दौरान डॉक्टर और स्टाफ गायब

Leave a Comment

error: Content is protected !!