होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

चेगौना धाम के पास गैस सिलेंडर लदा ट्रक पलटा, मची अफरा-तफरी; हादसे में कोई हताहत नहीं

On: October 3, 2026 10:39 AM
Follow Us:

छतरपुर (पलामू)।
छतरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चेगौना धाम के पास शनिवार रात गैस सिलेंडर लदा ट्रक सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। हालांकि, राहत की बात रही कि दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार, ट्रक डालटनगंज-औरंगाबाद मुख्य पथ से गैस सिलेंडर लेकर गुजर रहा था। इसी दौरान शनिवार रात करीब 8:30 बजे चेगौना धाम के पास चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रक सड़क पर पलट गया। ट्रक में बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर लदे होने के कारण दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों में चिंता का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही छतरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने एहतियात के तौर पर आसपास मौजूद लोगों को सुरक्षित दूरी पर रहने की हिदायत दी। गैस सिलेंडर लदा वाहन होने के कारण पुलिस ने मौके पर विशेष सतर्कता बरती। पुलिस की निगरानी में ट्रक और उसमें लदे गैस सिलेंडरों को सुरक्षित तरीके से हटाने की कार्रवाई की जा रही है, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो।

छतरपुर थाना प्रभारी सौरभ कुमार चौबे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ट्रक चालक के नशे में होने की बात सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मेदिनीनगर में चेन स्नैचिंग की दो वारदातों से हड़कंप, एक घंटे के भीतर दो महिलाओं को बनाया निशाना

पलामू में पशु तस्करी के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, दो कंटेनरों से 73 भैंस-भैंसा बरामद, छह गिरफ्तार

एमएमसीएच में नवजात का शव लेकर घूमता रहा कुत्ता, डीसी एसपी पहुंचे अस्पताल, डॉग स्क्वॉड से होगी जांच

खरगे की टिप्पणी पर भाजपा युवा नेता श्वेतांक गर्ग का हमला, बोले-यह लोकतंत्र का गिरता स्तर

जीवन ज्योति नर्सिंग होम पर बड़ी कार्रवाई, पंजीकरण निलंबित; नई भर्ती, प्रसव और ऑपरेशन पर रोक

पलामू में निजी नर्सिंग होम पर गंभीर सवाल: दो महिलाओं और नवजात की मौत, जांच के दौरान डॉक्टर और स्टाफ गायब

Leave a Comment

error: Content is protected !!