होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

सहिया चुनाव के बाद पंचायत सचिव से मारपीट का आरोप, सरकारी दस्तावेज छीनने की शिकायत

On: October 8, 2026 9:10 AM
Follow Us:

पलामू।
पड़वा प्रखंड क्षेत्र की देवरी पंचायत में स्वास्थ्य सहिया के चुनाव के बाद पंचायत सचिव सह प्रभारी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी (बीपीआरओ) के साथ मारपीट, गाली-गलौज और सरकारी दस्तावेज छीनने का मामला सामने आया है। पंचायत सचिव प्रमोद कुमार सिंह ने पड़वा थाना में लिखित आवेदन देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

थाना को दिए आवेदन में पंचायत सचिव ने बताया है कि 8 अक्टूबर को वे देवरी पंचायत सचिवालय में स्वास्थ्य सहिया के चुनाव की प्रक्रिया पूरी कराने पहुंचे थे। दोपहर करीब 3:30 बजे चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद जैसे ही वे सचिवालय से बाहर निकले, ग्राम भदौरी निवासी मिथिलेश साव, अभिजीत कुमार, अभिषेक कुमार, अनुराधा कुमारी और जितेंद्र राम ने उनके साथ कथित रूप से मारपीट और अभद्र व्यवहार किया।

शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने ग्राम सभा रजिस्टर तथा स्वास्थ्य सहिया चयन से संबंधित सात अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र युक्त आवेदन पत्र कथित रूप से छीन लिए। पंचायत सचिव ने गले से सोने की चेन और जेब में रखे दो हजार रुपये नकद छीनने तथा भविष्य में अप्रिय घटना को अंजाम देने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

इधर, मामले से संबंधित एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में एक महिला यह आरोप लगाती दिखाई दे रही है कि सहिया चुनाव के दौरान पंचायत सचिव, उप मुखिया के पति और एक अभ्यर्थी के पति आमसभा का रजिस्टर लेकर जा रहे थे। हालांकि, आईपीएन न्यूज 14 वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।

इस संबंध में पड़वा थाना प्रभारी अंचित कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य सहिया के लिए कुल सात आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से एक सहिया का चयन किया जाना था। पंचायत सचिव की ओर से थाना में आवेदन दिया गया है, जिस पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि फिलहाल वहां मौजूद ग्रामीणों की ओर से पुलिस को किसी प्रकार का आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।

पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मेदिनीनगर में चेन स्नैचिंग की दो वारदातों से हड़कंप, एक घंटे के भीतर दो महिलाओं को बनाया निशाना

पलामू में पशु तस्करी के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, दो कंटेनरों से 73 भैंस-भैंसा बरामद, छह गिरफ्तार

एमएमसीएच में नवजात का शव लेकर घूमता रहा कुत्ता, डीसी एसपी पहुंचे अस्पताल, डॉग स्क्वॉड से होगी जांच

खरगे की टिप्पणी पर भाजपा युवा नेता श्वेतांक गर्ग का हमला, बोले-यह लोकतंत्र का गिरता स्तर

जीवन ज्योति नर्सिंग होम पर बड़ी कार्रवाई, पंजीकरण निलंबित; नई भर्ती, प्रसव और ऑपरेशन पर रोक

पलामू में निजी नर्सिंग होम पर गंभीर सवाल: दो महिलाओं और नवजात की मौत, जांच के दौरान डॉक्टर और स्टाफ गायब

Leave a Comment

error: Content is protected !!