होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

शादी समारोह में चली गोली, युवक घायल एक आरोपी गिरफ्तार

On: March 17, 2026 6:51 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर/लेस्लीगंज (पलामू)।

लेस्लीगंज पुलिस को 11 मार्च 2026 की अहले सुबह करीब 03:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम नवगढ़ में एक शादी समारोह के दौरान गोली चलने की घटना हुई है, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर एक टीम गठित कर मौके पर भेजा गया।

पुलिस टीम के नवगढ़ गांव स्थित विवाह स्थल पर पहुंचने पर जांच में पता चला कि जयमाल स्टेज पर चढ़ने को लेकर बराती और घराती पक्ष के बीच पहले नोकझोंक हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इसी दौरान बराती पक्ष से आए कमल चौधरी (20 वर्ष), पिता संजय चौधरी, निवासी पोटमा, थाना व जिला गढ़वा को घराती पक्ष के कुछ लोगों द्वारा पैर में गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के संबंध में घायल कमल चौधरी के लिखित आवेदन के आधार पर लेस्लीगंज थाना में आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।

अनुसंधान के क्रम में पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसके तहत नामजद अभियुक्त राकेश चौधरी (42 वर्ष), पिता कामेश्वर चौधरी, निवासी नवगढ़, थाना लेस्लीगंज, जिला पलामू को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी एवं अवैध हथियार की बरामदगी के लिए लगातार प्रयासरत है।

इस छापामारी दल का नेतृत्व लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय कर रहे थे तथा उनके साथ टीम में विक्रम शील, अजय कुमार सहित लेस्लीगंज थाना के अन्य पुलिसकर्मी एवं रिजर्व गार्ड शामिल थे। पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कार्रवाई तेज कर दी गई है और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment