होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

पलामू में अवैध महुआ शराब पर उत्पाद विभाग का बड़ा प्रहार, दो भट्टियां ध्वस्त:1400 किलो जावा महुआ नष्ट, एक गिरफ्तार

On: July 6, 2026 8:43 AM
Follow Us:

जमालपुर और करकटा में विशेष छापेमारी, 40 लीटर अवैध शराब बरामद; दो आरोपी फरार

पलामू ।
उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर सोमवार को उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध महुआ शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान नौडीहा बाजार प्रखंड के शाहपुर पंचायत अंतर्गत जमालपुर (सतबरवा) तथा करकटा पंचायत के टाड़ी क्षेत्र में संचालित दो अवैध महुआ शराब भट्टियों को ध्वस्त कर दिया गया।

उत्पाद विभाग को इन क्षेत्रों में अवैध महुआ शराब के निर्माण और बिक्री की लगातार गुप्त सूचनाएं मिल रही थीं। इसके बाद उपायुक्त एवं उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी दल का गठन कर कार्रवाई की गई।

छापेमारी के दौरान टीम ने दोनों ठिकानों से करीब 1400 किलोग्राम जावा महुआ (महुआ लहन) एवं 40 लीटर तैयार अवैध महुआ शराब बरामद की। मौके पर ही शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरणों के साथ भारी मात्रा में महुआ लहन को नष्ट कर दिया गया।

कार्रवाई के दौरान उत्पाद पुलिस ने जमालपुर निवासी नागेंद्र यादव को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं, दो अन्य आरोपी—एक जमालपुर तथा दूसरा करकटा का निवासी—छापेमारी के दौरान फरार हो गए।

उत्पाद विभाग ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण और कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment