होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

ट्रेन की चपेट में आने सही वृद्ध की मौत, जांच में जुटी पुलिस

On: April 6, 2026 1:44 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर ।
शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत टीओपी तीन के विस्फुटा के पास सोमवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौक़े पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान हमीदगंज के कंदाखाड़ के 62 वर्षीय निवासी रामानंद तिवारी के रूप में हुई।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही मौक़े पर आरपीएफ की टीम तथा टीओपी तीन पुलिस मौक़े पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच में भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पर जब शव को देखा तो इसको सूचना रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस को दी। देखते ही देखते घटना स्थल पर लोगों की भरी भीड़ लग गई।

टीओपी तीन प्रभारी मंटू कुमार ने बताया की घटना लगभग 7 बजे की है, मृतक सुबह घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। परिजनों को सूचित कर दिया गया है तथा आगे की जांच की जा रही है।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment