होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

एनएच पर पुल निर्माण में लगे दो मजदूरों को अपराधियों ने मारी गोली, रांची रिम्स रेफर

On: August 21, 2026 12:39 AM
Follow Us:

पलामू। जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के रजडेरवा में गुरुवार देर रात नेशनल हाईवे (एनएच) पर पुल निर्माण स्थल पर काम कर रहे दो मजदूरों को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 11:30 बजे की है। घायल मजदूरों के मुताबिक, बाइक पर सवार कुछ अपराधी काम कर रहे मजदूरों के पास पहुंचे और उनसे माचिस मांगी। मजदूरों ने माचिस नहीं होने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और बाइक सवार अपराधियों ने दोनों मजदूरों पर गोली चला दी। गोली लगने से दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े। उनकी पहचान 26 वर्षीय अजय हांसदा और 20 वर्षीय
संजय हंसदा के रूप में हुई है। दोनों पश्चिम बंगाल के पुरुलिया के रहने वाले हैं।

घटना के बाद अपराधी बाइक से मौके से फरार हो गए। वहां मौजूद अन्य मजदूरों ने तत्काल दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को घटना की सूचना दी। रात एक बजे एमएमसीएच में इलाज के लिए लाया गया।

सूचना मिलते ही जिले के एसपी कपिल चौधरी और सतबरवा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस अपराधियों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। वारदात के बाद एनएच पर काम कर रहे मजदूरों में भय का माहौल है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में भी संदिग्धों की तलाश कर रही है।

पलामू एसपी कपिल चौधरी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पूरे मामले में छानबीन की जा रही है और अपराधियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया जा रहा है। दरअसल, सतबरवा के इलाके में नेशनल हाईवे 39 का फोरलेन का कार्य चल रहा है। रजडेरवा में नेशनल हाईवे का फ्लाईओवर बनाया गया है और उसी के ऊपर एक अस्थाई कैंप बनाया गया है, जिसमें मजदूर रहा करते हैं। देर रात एक बाइक पर दो अपराधी पहुंचे थे और फायरिंग की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया है। घटनास्थल से चार खोखा बरामद किया गया है मजदूरों को पैर और पेट में गोली लगी है। राहुल दुबे गैंग के द्वारा घटना को अंजाम दिए जाने की सूचना मिल रही है पूरे मामले में जांच की जा रही है।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment