होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

पंजाब नेशनल बैंक के सामने बच्चे के गले से लॉकेट काटकर बदमाश फरार, ब्लेड लगने से बच्चा घायल

On: May 26, 2026 9:36 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर। शहर थाना क्षेत्र के व्यस्त बाजार इलाके में मंगलवार शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां पंजाब नेशनल बैंक के सामने बाइक पर पिता के साथ बैठी एक बच्ची के गले से बदमाश के द्वारा लॉकेट काटकर फरार हो गया। घटना के दौरान ब्लेड लगने से बच्चे के गले में गंभीर चोट आ गई, जिससे काफी खून बहने लगा।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे बच्चा अपने पिता के साथ बाइक पर बैठा हुआ था। इसी दौरान भीड़भाड़ का फायदा उठाकर एक बदमाश अचानक वहां पहुंचा और बच्चे के गले में पहना लॉकेट ब्लेड से काट लिया। ब्लेड लगने से बच्चे का गला जख्मी हो गया और वह दर्द से चीखने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बच्चे को संभाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में बदमाश के भागने की दिशा का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बाजार क्षेत्र में लगातार बढ़ रही भीड़ के बीच इस तरह की घटना चिंता का विषय है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान किया जाएगा। वहीं घटना के बाद स्थानीय व्यवसायियों और लोगों में दहशत का माहौल है।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment