होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

पूर्वडीहा पंचायत में छठ घाट निर्माण को लेकर उठे सवाल, पंचायत समिति प्रत्याशी भाई रतन दुबे ने सौंपा जांच के लिए आवेदन

On: June 19, 2026 5:44 AM
Follow Us:

चैनपुर /पलामू।
पूर्वडीहा पंचायत अंतर्गत केकतूवा गांव में निर्माणाधीन छठ घाट के निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों के बीच सवाल उठने लगे हैं। इस संबंध में पूर्वडीहा पंचायत के युवा सामाजिक कार्यकर्ता एवं भावी पंचायत समिति प्रत्याशी सी. एस. दुबे (भाई रतन) ने प्रखंड विकास पदाधिकारी, चैनपुर को आवेदन देकर निर्माण कार्य की निष्पक्ष एवं तकनीकी जांच की मांग की है।

भाई रतन दुबे ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य में पुराने एवं जंग लगे छड़ों का उपयोग किया जा रहा है तथा सीमेंट की मात्रा भी निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं दिखाई दे रही है। साथ ही छठ घाट के आधार (फाउंडेशन) और पुलिंथ निर्माण की गुणवत्ता पर भी गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं।

उन्होंने प्रशासन से यह भी पूछा है कि जब उक्त स्थल पर पहले से छठ घाट मौजूद है और आबादी भी सीमित है, तो उसी स्थान पर दूसरा छठ घाट बनाने की आवश्यकता क्यों पड़ी। इसके अलावा प्रजापति टोला में छठ घाट निर्माण की मांग को नजरअंदाज किए जाने पर भी सवाल उठाए गए हैं।

भाई रतन दुबे ने कहा कि जनता के टैक्स और सरकारी राशि से बनने वाली योजनाओं में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करना जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर आवश्यक कार्रवाई की जाए तथा निर्माण कार्य को निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कराया जाए।

इस मुद्दे को लेकर पंचायत क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है और ग्रामीण भी निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर प्रशासन से जवाब की अपेक्षा कर रहे हैं।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment