होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

हरियाही डैम में छलांग लगाने से 15 वर्षीय किशोरी की मौत

On: October 7, 2026 5:21 AM
Follow Us:

पलामू।
नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के हरियाही डैम में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई। डैम के पानी में छलांग लगाने के बाद गहरे पानी में डूबने से 15 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। मृतका की पहचान सरिता कुमारी, पिता स्वर्गीय जगदीश पासवान, निवासी खजूरी, नौडीहा, छतरपुर के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, सरिता कुमारी हरियाही डैम पहुंची थी। इसी दौरान उसने अचानक डैम के गहरे पानी में छलांग लगा दी। पानी की गहराई अधिक होने के कारण वह डूब गई। घटना की जानकारी मिलते ही नौडीहा बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोरी की तलाश शुरू कराई गई।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किशोरी ने डैम में छलांग क्यों लगाई। घटना को लेकर पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच में जुटी है।

नौडीहा बाजार थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि किशोरी ने डैम में छलांग क्यों लगाई, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मेदिनीनगर में चेन स्नैचिंग की दो वारदातों से हड़कंप, एक घंटे के भीतर दो महिलाओं को बनाया निशाना

पलामू में पशु तस्करी के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, दो कंटेनरों से 73 भैंस-भैंसा बरामद, छह गिरफ्तार

एमएमसीएच में नवजात का शव लेकर घूमता रहा कुत्ता, डीसी एसपी पहुंचे अस्पताल, डॉग स्क्वॉड से होगी जांच

खरगे की टिप्पणी पर भाजपा युवा नेता श्वेतांक गर्ग का हमला, बोले-यह लोकतंत्र का गिरता स्तर

जीवन ज्योति नर्सिंग होम पर बड़ी कार्रवाई, पंजीकरण निलंबित; नई भर्ती, प्रसव और ऑपरेशन पर रोक

पलामू में निजी नर्सिंग होम पर गंभीर सवाल: दो महिलाओं और नवजात की मौत, जांच के दौरान डॉक्टर और स्टाफ गायब

Leave a Comment

error: Content is protected !!