होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

हुसैनाबाद नगर परिषद में भाई-बहन की ऐतिहासिक जीत, वार्ड 5 और 6 में लहराया परचम

On: February 27, 2026 5:56 AM
Follow Us:

हुसैनाबाद (पलामू)।
हुसैनाबाद नगर परिषद चुनाव में इस बार एक अनोखा और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। जहां आमतौर पर भाई-बहन खेल, नौकरी या अन्य क्षेत्रों में साथ सफलता प्राप्त करते हैं, वहीं इस बार पलामू जिले के हुसैनाबाद नगर परिषद में सगे भाई-बहन ने चुनावी मैदान में जीत दर्ज कर नई मिसाल कायम की है।

वार्ड संख्या 5 से संगीता देवी और वार्ड संख्या 6 से अभिमन्यु कुमार गुप्ता ने शानदार जीत हासिल की। खास बात यह है कि दोनों सगे भाई-बहन हैं। उनकी जीत से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है।
दोनों नव-निर्वाचित पार्षदों ने क्षेत्र की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि विकास कार्यों में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि दोनों के पिता स्वर्गीय अर्जुन प्रसाद गुप्ता पूर्व में वार्ड पार्षद रह चुके थे। लगभग एक वर्ष पूर्व उनका निधन हो गया था। स्थानीय लोगों के बीच उनकी साफ-सुथरी छवि और विकास कार्यों को लेकर सक्रियता की चर्चा आज भी होती है। माना जा रहा है कि जनता ने उनके कार्यों को याद करते हुए उनके बच्चों को भरपूर समर्थन दिया।

जीत के बाद अभिमन्यु कुमार गुप्ता ने कहा कि यह जीत जनता की जीत है और उनके पिता ने क्षेत्र के विकास का जो सपना देखा था, उसे हर हाल में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। वहीं संगीता देवी ने कहा कि उनके पिता का सपना था कि दोनों भाई-बहन समाजसेवा के मार्ग पर चलें और उनके पदचिन्हों पर आगे बढ़ें। जनता ने जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा से खरा उतरेंगी।
हुसैनाबाद नगर परिषद में भाई-बहन की यह जीत अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment