होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

सेवा पखवाड़ा के तहत रक्तदान शिविर, युवाओं ने किया 6 यूनिट रक्तदान

On: October 2, 2026 10:37 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर।
मेरा युवा भारत, पलामू की ओर से सेवा पखवाड़ा के तहत गुरुवार, 1 अक्टूबर को सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिला युवा अधिकारी सुमी सिंह के निर्देशानुसार आयोजित शिविर का नेतृत्व स्वयंसेवक शिवम कुमार सिंह ने किया। इस दौरान युवाओं ने कुल 6 यूनिट रक्तदान किया।

शिविर का आयोजन ब्लड बैंक के इंचार्ज अनवर आलम की देखरेख में किया गया। मौके पर जिला युवा अधिकारी सुमी सिंह ने कहा कि रक्त किसी फैक्ट्री में तैयार नहीं किया जा सकता और न ही इसका कोई कृत्रिम विकल्प उपलब्ध है। ऐसे में स्वस्थ लोगों द्वारा किया गया स्वैच्छिक रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवन का आधार बनता है।

उन्होंने कहा कि रक्तदान को लेकर समाज में अब भी कई भ्रांतियां हैं। लोगों को वैज्ञानिक जानकारी देकर इन भ्रांतियों को दूर करने की आवश्यकता है, ताकि अधिक से अधिक स्वस्थ लोग स्वेच्छा से रक्तदान के लिए आगे आएं।

शिविर में शुभम कुमार, हंसराज तिवारी, सोनल सिंह, सचिन सिंह, आजाद सिंह और शिवम सिंह ने रक्तदान किया। आयोजकों ने रक्तदाताओं के प्रति आभार जताते हुए युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मेदिनीनगर में चेन स्नैचिंग की दो वारदातों से हड़कंप, एक घंटे के भीतर दो महिलाओं को बनाया निशाना

पलामू में पशु तस्करी के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, दो कंटेनरों से 73 भैंस-भैंसा बरामद, छह गिरफ्तार

एमएमसीएच में नवजात का शव लेकर घूमता रहा कुत्ता, डीसी एसपी पहुंचे अस्पताल, डॉग स्क्वॉड से होगी जांच

खरगे की टिप्पणी पर भाजपा युवा नेता श्वेतांक गर्ग का हमला, बोले-यह लोकतंत्र का गिरता स्तर

जीवन ज्योति नर्सिंग होम पर बड़ी कार्रवाई, पंजीकरण निलंबित; नई भर्ती, प्रसव और ऑपरेशन पर रोक

पलामू में निजी नर्सिंग होम पर गंभीर सवाल: दो महिलाओं और नवजात की मौत, जांच के दौरान डॉक्टर और स्टाफ गायब

Leave a Comment

error: Content is protected !!