होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

कड़ाके की ठंड में मानवता की मिसाल: निमिया वार्ड में सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण

On: December 29, 2025 9:52 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर।


कड़ाके की ठंड और लगातार गिरते तापमान को देखते हुए मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत ग्राम निमिया (वार्ड संख्या तीन) में समाज सेवा की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली। स्वयंसेवी संस्था ‘नयी संस्कृति सोसाइटी’ और ‘संस्कार’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वृहद कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच कंबलों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित युवा तुर्क आशीष भारद्वाज ने कहा कि वे बीते पाँच वर्षों से हर ठंड के मौसम में इस तरह के सेवा कार्य करते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी ठंड की गंभीरता को देखते हुए लगभग प्रतिदिन मेदिनीनगर के किसी न किसी हिस्से में कंबल वितरण किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कई बार संस्था के सदस्य रात्रि बारह बजे भी शहर के फुटपाथों पर सो रहे लोगों तक पहुँचकर उनका हालचाल लेते हैं और उन्हें कंबल उपलब्ध कराते हैं। परोपकार को मानव का वास्तविक धर्म बताते हुए उन्होंने कहा कि “अपनों की सेवा ही सच्ची राष्ट्र सेवा है। आशीष भारद्वाज ने दोनों संस्थाओं के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में हर संभव सहयोग देने का भरोसा भी दिलाया।

विशिष्ट अतिथि विनोद अग्रवाल ने संस्था के प्रयासों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यों से वास्तविक जरूरतमंदों तक सहायता पहुँचती है, जो अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से ऐसे अभियानों में आगे आकर सहयोग करने की अपील की।

विशाल कुमार (अध्यक्ष, नयी संस्कृति सोसाइटी) ने कहा कि उनकी संस्था समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की मुस्कान के लिए प्रतिबद्ध है। ठंड के मौसम में कोई भी बेसहारा न रहे, यही संस्था का मुख्य उद्देश्य है और यह अभियान आगे भी शहर के अन्य हिस्सों में जारी रहेगा। वहीं सुभद्रा द्विवेदी (सचिव, संस्कार) ने कहा कि ‘संस्कार’ संस्था का मूल मंत्र सामाजिक उत्थान है। ठंड में बुजुर्गों और जरूरतमंदों को राहत पहुँचाना ईश्वर की सेवा के समान है और संस्था निरंतर ऐसे सकारात्मक कार्य करती रहेगी।

कार्यक्रम में शुभम हरलार्का, पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पूर्व अध्यक्ष गयादत पांडेय और मनीष सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में नयी संस्कृति सोसाइटी के सचिव अजीत कुमार पाठक, प्रबंधक चंदा झा, दिलीप गिरी, उदय कुमार झा (संस्कार, कोषाध्यक्ष), राहुल गुप्ता और रिशु दुबे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मौके पर अरुण मेहता, अरुण चंद्रवंशी, डॉ. संजय मेहता, मनीष तिवारी, विवेक सिंह, वररुचि उपाध्याय, अमित पाठक, राहुल विश्वकर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, सूर्या, राजेंद्र भुइयां, हीरा मेहता, गुड्डन चंद्रवंशी, अजीत मेहता, रामलाल राम सहित वार्ड संख्या तीन के सैकड़ों वरिष्ठ ग्रामीण और जरूरतमंद लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में आशीष भारद्वाज ने पुनः दोनों संस्थाओं के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी हरसंभव सहयोग देने की प्रतिबद्धता

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मेदिनीनगर में चेन स्नैचिंग की दो वारदातों से हड़कंप, एक घंटे के भीतर दो महिलाओं को बनाया निशाना

पलामू में पशु तस्करी के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, दो कंटेनरों से 73 भैंस-भैंसा बरामद, छह गिरफ्तार

एमएमसीएच में नवजात का शव लेकर घूमता रहा कुत्ता, डीसी एसपी पहुंचे अस्पताल, डॉग स्क्वॉड से होगी जांच

खरगे की टिप्पणी पर भाजपा युवा नेता श्वेतांक गर्ग का हमला, बोले-यह लोकतंत्र का गिरता स्तर

जीवन ज्योति नर्सिंग होम पर बड़ी कार्रवाई, पंजीकरण निलंबित; नई भर्ती, प्रसव और ऑपरेशन पर रोक

पलामू में निजी नर्सिंग होम पर गंभीर सवाल: दो महिलाओं और नवजात की मौत, जांच के दौरान डॉक्टर और स्टाफ गायब

Leave a Comment

error: Content is protected !!