होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

मांगों को लेकर एम्बुलेंस कर्मचारियों का कैंडल मार्च, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

On: October 9, 2026 8:47 AM
Follow Us:

सिविल सर्जन कार्यालय से डीसी कार्यालय तक निकाला मार्च, 12 और 14 अक्टूबर को भी होगा प्रदर्शन

पलामू।
झारखंड प्रदेश एम्बुलेंस कर्मचारी संघ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है। संघ के बैनर तले 6 से 9 अक्टूबर 2026 तक कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर कार्य किया। आंदोलन के अगले चरण में शुक्रवार को संघ की ओर से सिविल सर्जन कार्यालय से उपायुक्त (डीसी) कार्यालय तक कैंडल मार्च निकाला गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से कर्मचारियों ने अपनी मांगों के प्रति सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया।

संघ ने अपनी मांगों के समर्थन में आंदोलन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय कर ली है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 12 अक्टूबर को सभी जिलों में सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद 14 अक्टूबर को सभी जिलों में सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

संघ ने चेतावनी दी है कि यदि इसके बावजूद सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं करती है, तो 16 अक्टूबर को राज्यव्यापी एक दिवसीय पूर्ण हड़ताल की जाएगी। इसी दिन रांची के नामकुम स्थित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यालय के समक्ष भी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

संघ के घोषित कार्यक्रम के अनुसार, मांगें पूरी नहीं होने पर 21 अक्टूबर 2026 से राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। इसके साथ ही चरणबद्ध तरीके से विभिन्न स्थानों पर विरोध-प्रदर्शन भी किया जाएगा।

एम्बुलेंस कर्मचारी संघ के इस आंदोलन से आने वाले दिनों में स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका है। अब देखना होगा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों पर क्या कदम उठाती है और आंदोलन को समाप्त कराने के लिए कोई पहल करती है या नहीं।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मेदिनीनगर में चेन स्नैचिंग की दो वारदातों से हड़कंप, एक घंटे के भीतर दो महिलाओं को बनाया निशाना

पलामू में पशु तस्करी के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, दो कंटेनरों से 73 भैंस-भैंसा बरामद, छह गिरफ्तार

एमएमसीएच में नवजात का शव लेकर घूमता रहा कुत्ता, डीसी एसपी पहुंचे अस्पताल, डॉग स्क्वॉड से होगी जांच

खरगे की टिप्पणी पर भाजपा युवा नेता श्वेतांक गर्ग का हमला, बोले-यह लोकतंत्र का गिरता स्तर

जीवन ज्योति नर्सिंग होम पर बड़ी कार्रवाई, पंजीकरण निलंबित; नई भर्ती, प्रसव और ऑपरेशन पर रोक

पलामू में निजी नर्सिंग होम पर गंभीर सवाल: दो महिलाओं और नवजात की मौत, जांच के दौरान डॉक्टर और स्टाफ गायब

Leave a Comment

error: Content is protected !!