होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

एनपीयू में वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों पर छात्र संगठनों का हल्लाबोल, कुलपति का पुतला दहन

On: August 31, 2026 8:59 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर (पलामू)।
नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (एनपीयू) में कथित वित्तीय अनियमितताओं, प्रशासनिक अव्यवस्था और छात्रहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर आपसू, एनएसयूआई एवं जेसीएम के संयुक्त तत्वावधान में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान छात्र नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एनपीयू कुलपति का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रति आक्रोश जताया।

छात्र संगठनों ने कहा कि विश्वविद्यालय छात्रों के भविष्य और सार्वजनिक धन से जुड़ी महत्वपूर्ण संस्था है। ऐसे में इसके वित्तीय एवं प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और नियमों का पालन जरूरी है। संगठनों ने कहा कि विश्वविद्यालय में सामने आए वित्तीय मामलों को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं और ऑडिट रिपोर्ट भी सामने आ चुकी है। ऐसे में संबंधित मामलों की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति सार्वजनिक की जानी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने खरीद, भुगतान, स्वीकृति एवं अन्य वित्तीय प्रक्रियाओं से जुड़े अभिलेख सार्वजनिक करने की मांग की।

साथ ही, यदि किसी मामले में वित्तीय अनियमितता या सार्वजनिक धन के नुकसान की पुष्टि होती है, तो जिम्मेदार अधिकारियों एवं संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई, एफआईआर तथा सार्वजनिक धन की वसूली सुनिश्चित करने की मांग की।
छात्र नेताओं ने कहा कि “विश्वविद्यालय किसी व्यक्ति की निजी संपत्ति नहीं, बल्कि छात्रों और समाज की सार्वजनिक संस्था है।” उन्होंने राज्य सरकार और राजभवन से विश्वविद्यालय के वित्तीय मामलों की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। संगठनों ने स्पष्ट किया कि आंदोलन किसी व्यक्तिगत द्वेष के लिए नहीं, बल्कि “क्लीन कैंपस और भ्रष्टाचार मुक्त विश्वविद्यालय” की मांग को लेकर है। मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होने पर आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से और तेज करने की चेतावनी दी गई।

छात्र संगठनों की प्रमुख मांगें
1.विश्वविद्यालय के वित्तीय मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाए। 2.खरीद एवं भुगतान से संबंधित अभिलेख सार्वजनिक किए जाएं। वित्तीय अनियमितता प्रमाणित होने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर एवं कार्रवाई हो। 3.सार्वजनिक धन की वसूली सुनिश्चित की जाए। 4.वित्तीय एवं प्रशासनिक पारदर्शिता कायम की जाए। 5.छात्रों से जुड़े शैक्षणिक एवं प्रशासनिक मामलों का शीघ्र समाधान किया जाए।

प्रदर्शन में आपसू के राहुल दुबे, कमलेश कुमार पाण्डेय, रतन दुबे, सानिया अग्रवाल, राज नेहा चौबे, प्रिया प्रजापति एवं अभय चौरसिया, एनएसयूआई के अमरनाथ तिवारी, रिशु राज दुबे, मोहित राज एवं सत्यप्रकाश तथा जेसीएम के कौशल किशोर, सौरभ पाठक, दिनेश और फैजल समेत सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment