मेदिनीनगर।
सांस्कृतिक एकता, परंपराओं के संरक्षण और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 12 अप्रैल को शिवाजी मैदान में हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।आयोजन को लेकर विष्णु मंदिर में रविवार दोपहर 12 बजे प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस प्रेस वार्ता का संचालन सम्मेलन समिति ने बताया कि यह आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाकर आपसी सहयोग और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
सम्मेलन में भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, पारंपरिक कला एवं विरासत का प्रदर्शन तथा समाज के प्रबुद्ध एवं प्रतिष्ठित व्यक्तियों के प्रेरणादायक विचार मुख्य आकर्षण होंगे। विशेष रूप से युवाओं को अपनी जड़ों, संस्कारों और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने पर जोर दिया जाएगा। समिति के उपाध्यक्ष सोनू नामधारी ने कहा कि हिन्दू सम्मेलन का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करके कार्यक्रम को सफल बनाना है। सचिव कुमार गौरव ने कहा कि हिन्दू सम्मेलन का उद्देश्य ही सकल हिन्दू समाज को एकजुट करना है। इस हिंदू सम्मेलन में करीब पांच हजार लोगों की पहुंचने की उमीद है। कार्यक्रम को लेकर समिति के द्वारा तैयारी प्रारंभ कर दी गई है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में समिति के संयोजक – सुरेन्द्र विश्वकर्मा, सह संयोजक सतीश तिवारी, विकास सिंह, रौशन चौरसिया, आशीष भारद्वाज, सचिव – कुमार गौरव, प्रचार प्रमुख – रोहित पाठक, श्वेत रंजन, कोषाध्यक्ष – विकास तिवारी, शुभम प्रसाद, पंकज जयसवाल, अनामिका सिंह सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।






