होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

गैस गोदाम ब्लास्ट मामले में कार्रवाई तेज,एसपी का सख्त कदम टीओपी-3 प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मी सस्पेंड

On: March 16, 2026 7:25 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर (पलामू)।

शहर थाना क्षेत्र के बैरिया चौक स्थित एक गैस एजेंसी में एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट मामले में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। पलामू की एसपी रीष्मा रमेशन ने मामले को गंभीर लापरवाही मानते हुए टीओपी-3 प्रभारी समेत नौ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में टीओपी-3 प्रभारी अजय गुप्ता, एएसआई अजय कुमार राय तथा आरक्षी लाडले हसन, मार्कंडेय राय, पंडित कौतुक कुमार, श्रवण यादव, सुनील कुमार, जगदीश पासवान और गोपाल दुबे शामिल हैं। वहीं जिले के पथरा ओपी प्रभारी मंटू कुमार को टीओपी-3 का नया प्रभारी बनाया गया है।

बताया जाता है कि रविवार दोपहर बैरिया चौक के पास अवैध रूप से संचालित एक गैस गोदाम में एलपीजी सिलेंडर में अचानक विस्फोट हो गया, जिससे भीषण आग लग गई। घटना के समय एजेंसी के अंदर मौजूद चार कर्मी गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित डॉ. राहुल अग्रवाल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसी बीच एजेंसी परिसर से बड़ी संख्या में एलपीजी सिलेंडर गायब कर दिए जाने की भी जानकारी सामने आई। इसे पुलिस की बड़ी चूक मानते हुए एसपी ने संबंधित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की है।
इधर, पूरे मामले की जांच जिला प्रशासन ने तेज कर दी है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कू ने गैस एजेंसी का लाइसेंस निलंबित करने के लिए संबंधित पेट्रोलियम कंपनी को पत्र भेजा है। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि जांच के बाद दोषियों पर आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment