होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

नाबालिग के अपहरण का आरोपी ‘क्रेक’ गिरफ्तार, कई आपराधिक मामलों का खुलासा

On: May 26, 2026 7:51 AM
Follow Us:

चैनपुर।
चैनपुर थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी राजा कुमार उर्फ राजा चन्द्रवंशी उर्फ क्रेक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी मंगलवार को अनुसंधान एवं छापामारी अभियान के दौरान की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी पर लूट, मारपीट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट तथा अपहरण जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं और वह कई कांडों में वांछित चल रहा था।

जानकारी के अनुसार सेमरटांड़ निवासी सूर्या कुमारी ने अपनी 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए चैनपुर थाना में लिखित आवेदन दिया था। आवेदन के आधार पर चैनपुर थाना कांड संख्या-230/25, दिनांक 27 नवंबर 2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 96, 137(2) एवं 3(5) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में राजा कुमार उर्फ क्रेक समेत छह नामजद आरोपियों को अभियुक्त बनाया गया था।

पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी अभियुक्त राजा कुमार उर्फ राजा चन्द्रवंशी उर्फ क्रेक, पिता शैलेन्द्र चन्द्रवंशी उर्फ शैलेंद्र राम, निवासी सेमरटांड़ थाना-चैनपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के विरुद्ध चैनपुर, पाटन एवं शहर थाना में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ माननीय न्यायालय से गैर जमानती वारंट भी जारी था। गिरफ्तारी से विभिन्न थानों के लगभग आधा दर्जन लंबित मामलों के उद्भेदन में सफलता मिली है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस छापामारी दल में चैनपुर थाना प्रभारी लालजी सहित कई पुलिस अधिकारी तथा थाना के जवान मौजूद थे।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment