होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

घर में खाना खा रहे 40 वर्षीय व्यक्ति को बाहर बुलाकर मारी गोली, मौत

On: October 21, 2026 10:21 AM
Follow Us:

तरहसी थाना क्षेत्र के विशुनपुर में सनसनीखेज वारदात, दो लोगों पर गोली मारकर हत्या करने का आरोप

तरहसी, पलामू।
पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत विशुनपुर में अपराधियों ने 40 वर्षीय तूलेश्वर महतो की गोली मारकर हत्या कर दी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, मृतक घर में खाना खा रहा था, तभी दो लोग उसके घर पहुंचे और उसे बाहर बुलाया। घर से बाहर निकलते ही उन पर गोली चला दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही तरहसी थाना प्रभारी राजेश रंजन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के पीछे की वजह और आरोपियों की पहचान की जा सके।

दो शादियों की बात आ रही सामने

स्थानीय लोगों में हो रही चर्चा के अनुसार तुलेश्वर सिंह का किसी भी व्यक्ति से विवाद नहीं था इसके साथ मिली जानकारी के अनुसार तूलेश्वर महतो पंजाब में काम करते थे। बताया जा रहा है कि उनकी पहली पत्नी पंजाब में रहती हैं, जबकि करीब चार से छह महीने पहले उन्होंने पांकी थाना क्षेत्र के डंडार गांव में दूसरी शादी की थी। स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि पहली पत्नी ने इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, इन जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही इस पहलू की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

हत्या की वजह अब तक स्पष्ट नहीं

फिलहाल हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि वारदात को किस वजह से अंजाम दिया गया और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं। थाना प्रभारी के अनुसार, मामले के सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है। पूछताछ और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों तथा आरोपियों के संबंध में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मेदिनीनगर में चेन स्नैचिंग की दो वारदातों से हड़कंप, एक घंटे के भीतर दो महिलाओं को बनाया निशाना

पलामू में पशु तस्करी के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, दो कंटेनरों से 73 भैंस-भैंसा बरामद, छह गिरफ्तार

एमएमसीएच में नवजात का शव लेकर घूमता रहा कुत्ता, डीसी एसपी पहुंचे अस्पताल, डॉग स्क्वॉड से होगी जांच

खरगे की टिप्पणी पर भाजपा युवा नेता श्वेतांक गर्ग का हमला, बोले-यह लोकतंत्र का गिरता स्तर

जीवन ज्योति नर्सिंग होम पर बड़ी कार्रवाई, पंजीकरण निलंबित; नई भर्ती, प्रसव और ऑपरेशन पर रोक

पलामू में निजी नर्सिंग होम पर गंभीर सवाल: दो महिलाओं और नवजात की मौत, जांच के दौरान डॉक्टर और स्टाफ गायब

Leave a Comment

error: Content is protected !!