पांकी/मेदिनीनगर।
पांकी क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती की समस्या, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एवं प्रोजेक्ट हरिवंश नारायण उच्च विद्यालय परिसर से हाई मास्क तार गुजरने के समाधान हेतु महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्तमान में लगे 100 केवीए ट्रांसफार्मर को अपग्रेड कर 200 केवीए का नया ट्रांसफार्मर शीघ्र स्थापित किया जाएगा, साथ ही विद्यालय परिसर से भी हाई वोल्टेज विद्युत तार को जल्द बदला जाएगा।
इस संबंध में चतरा लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद श्री काली चरण सिंह जी के अनुशंसा पत्र के आधार पर आज विद्युत आपूर्ति क्षेत्र मेदिनीनगर, पलामू के महाप्रबंधक से शिष्टाचारिक भेंट कर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान अस्पताल परिसर में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
महाप्रबंधक महोदय ने विभागीय कार्यप्रणाली में सुधार तथा ट्रांसफार्मर स्थापना की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का आश्वासन दिया। यह पहल क्षेत्र के मरीजों एवं स्वास्थ्य सेवाओं के सुचारू संचालन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगी।






