होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

एंटी क्राइम चेकिंग अभियान में 90 वाहनों की जांच, कार से हटाई ब्लैक फिल्म

On: September 17, 2026 12:00 PM
Follow Us:

मेदिनीनगर।
सदर थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को लेकर गुरुवार की रात पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया। प्रशिक्षु डीएसपी मृत्युंजय गोप , सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश राम और शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार के नेतृत्व में रात 8 बजे से 10 बजे तक जोड़ चेकिंग पिकेट के पास वाहनों की सघन जांच की गई।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने आने-जाने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर उनकी जांच की। इस दौरान कुल 90 वाहनों की जांच की गई, जिसमें 57 मोटरसाइकिल और 33 कार शामिल थीं। पुलिस ने वाहन चालकों से जरूरी कागजात, वाहन की स्थिति और अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की।

चेकिंग के दौरान एक कार के शीशे पर लगी ब्लैक फिल्म भी पुलिस की नजर में आई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार के शीशे से ब्लैक फिल्म हटवा दी। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और वाहनों में निर्धारित मानकों के अनुरूप ही शीशे का इस्तेमाल करने की हिदायत दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एंटी क्राइम चेकिंग का उद्देश्य संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना, अपराध पर अंकुश लगाना और शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है। रात के समय इस तरह की जांच से असामाजिक तत्वों पर भी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि वे अपने साथ वाहन के आवश्यक कागजात रखें और यातायात नियमों का पालन करें।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment