होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

मेस के खाने में कीड़े-कांच मिलने का आरोप, इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों का हंगामा

On: September 17, 2026 11:48 AM
Follow Us:

नीलांबर-पीताम्बरपुर(पलामू)।
नीलांबर-पितांबरपुर (बासौरा) स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में मेस के भोजन की गुणवत्ता और रसोई की खराब साफ-सफाई को लेकर गुरुवार देर शाम छात्रों ने जमकर हंगामा किया। छात्रों ने आरोप लगाया कि मेस में परोसे जा रहे भोजन में लगातार कीड़े, कांच के टुकड़े, बाल और लोहे के तार मिल रहे हैं। इसके अलावा खाना बनाने की जगह और इस्तेमाल होने वाले बर्तनों की स्वच्छता को लेकर भी छात्रों ने गंभीर सवाल उठाए।

मामले की सूचना मिलने के बाद सदर एसडीओ संजय पांडे, अंचलाधिकारी जागो महतो, फूड इंस्पेक्टर और फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम कॉलेज पहुंची। टीम ने मेस का औचक निरीक्षण किया और भोजन के नमूने जब्त कर लिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मेस की स्वच्छता, बर्तन, बैठने की व्यवस्था और सैनिटाइजेशन समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
सदर एसडीओ संजय पांडे ने आक्रोशित छात्रों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण में मेस की हाइजीन और साफ-सफाई का स्तर काफी खराब मिला। करीब 10 से 12 बिंदुओं पर गंभीर कमियां सामने आई हैं। इन कमियों को लेकर संबंधित पक्षों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।


मेस से चावल, दाल और लाल मिर्च के नमूने सील कर जांच के लिए स्टेट फूड लैब, नामकुम (रांची) भेजे जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। छात्रों की प्रमुख मांग वर्तमान मेस वेंडर को हटाने की है। प्रशासन ने बकाया भुगतान के निपटारे के लिए 30 सितंबर तक की समय-सीमा तय की है। अधिकारियों ने भरोसा दिया कि तय अवधि में कमियों का सुधार नहीं होने पर नियमानुसार सख्त प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment