होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

ग्रामीण बैंक के पास अज्ञात युवक का शव मिलने से मची सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

On: September 16, 2026 5:53 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर।
शहर के शाहपुर क्षेत्र में ग्रामीण बैंक के समीप बुधवार शाम करीब 4 बजे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

बताया जा रहा है कि मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक के नशे का आदी होने की बात सामने आ रही है। आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में उसकी मौत हुई होगी। हालांकि, युवक की मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

घटना की सूचना मिलने पर चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया। चैनपुर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। साथ ही, मौत के कारणों की जांच भी की जा रही है।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment