होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

राखी पर मायके जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत, पति गंभीर

On: August 28, 2026 12:28 AM
Follow Us:

पलामू।
नावाबाजार थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हुए सड़क हादसे में 28 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतका की पहचान छतरपुर थाना क्षेत्र के सीलदाग गांव निवासी आरती कुमारी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, आरती कुमारी अपने पति रंगीला सिंह के साथ राखी के अवसर पर मायके बरवाडीह जा रही थी। इसी दौरान नावाबाजार थाना से कुछ दूरी पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नावाबाजार थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने आरती कुमारी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल रंगीला सिंह का इलाज जारी है।

हादसे की सूचना के बाद परिजनों में मातम पसर गया। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, डॉ प्रिया सिन्हा का अस्पताल (जीवन ज्योति नर्सिंग होम)सील

चार्जशीट दाखिल करना ही पुलिस का काम नहीं, साक्ष्य जुटाकर दोषियों को सजा दिलाना प्राथमिकता : एसपी कपिल चौधरी

मेदिनीनगर में चेन स्नैचिंग की दो वारदातों से हड़कंप, एक घंटे के भीतर दो महिलाओं को बनाया निशाना

पलामू में पशु तस्करी के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, दो कंटेनरों से 73 भैंस-भैंसा बरामद, छह गिरफ्तार

एमएमसीएच में नवजात का शव लेकर घूमता रहा कुत्ता, डीसी एसपी पहुंचे अस्पताल, डॉग स्क्वॉड से होगी जांच

खरगे की टिप्पणी पर भाजपा युवा नेता श्वेतांक गर्ग का हमला, बोले-यह लोकतंत्र का गिरता स्तर

Leave a Comment

error: Content is protected !!