होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

पांकी पुलिस की बड़ी कार्यवाही: व्यापारी से लूट की साजिश रच रहे तीन अपराधी गिरफ्तार, देशी कार्बाइन व सात गोलियां बरामद

On: August 23, 2026 7:19 AM
Follow Us:

पलामू। पलामू पुलिस ने ‘ऑपरेशन सफाया’ के तहत कार्रवाई करते हुए व्यापारी से हथियार के बल पर लूटपाट की साजिश रच रहे तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी कार्बाइन, मैगजीन, सात जिंदा गोलियां और एक खोखा बरामद किया है। इसके अलावा दो मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

पलामू एसपी कपिल चौधरी ने रविवार को सभागार में पत्रकारों को बताया कि 22 अगस्त को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी हथियार के बल पर एक व्यापारी से लूटपाट की तैयारी में हैं। सूचना के सत्यापन और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लेस्लीगंज (पांकी) एसडीपीओ प्रशांत कुमार-02 के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने पांकी थाना क्षेत्र में बराज से उत्तर बनखेता जाने वाली ग्रामीण सड़क के किनारे टोला कोलवा में छापामारी की। घेराबंदी कर तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया।

तलाशी के दौरान उनके पास से अवैध हथियार और गोलियां बरामद हुईं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र के सिकनी गांव निवासी सुभन गंझू (38), सकिंद्र गंझू (22) और सुमन यादव (23) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार तीनों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। चतरा और हजारीबाग जिले के विभिन्न थानों में उनके खिलाफ लूट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं।

छापामारी दल में एसडीपीओ प्रशांत कुमार-02 के नेतृत्व में पुअनि रविंद्र राहुल साय, पुअनि रंजीत कुमार, सअनि अमित कुमार उपाध्याय समेत पांकी थाना के सशस्त्र बल और पलामू पुलिस के जवान शामिल थे।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment