होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

दस साल बाद कोयल नदी में दिखा ऐसा उफान, कोयल रिवर फ्रंट का बड़ा हिस्सा पानी में डूबा

On: August 13, 2026 9:09 PM
Follow Us:

मेदिनीनगर। पलामू की लाइफलाइन कही जाने वाली कोयल नदी इन दिनों भारी उफान पर है। ऊपरी इलाकों लातेहार, गुमला, लोहरदगा समेत आसपास के जिलों में पिछले कई घंटों से हो रही लगातार बारिश के कारण कोयल नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। पलामू में इस सीजन की पहली बाढ़ जैसी स्थिति बनी है।

कोयल नदी में करीब दस साल बाद इस तरह का भारी उफान देखने को मिल रहा है। नदी का पानी लगातार बढ़ने से तटीय और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। स्थिति को देखते हुए पलामू जिला प्रशासन ने नदी किनारे के निचले इलाकों में हाई अलर्ट जारी किया है।

मेदिनीनगर में कोयल नदी के किनारे बना कोयल रिवर फ्रंट भी बाढ़ के पानी की चपेट में आ गया है और इसका बड़ा हिस्सा पानी में डूब चुका है। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी परिस्थिति में नदी के किनारे न जाएं और बच्चों व पशुओं को भी नदी से दूर रखें। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने तथा आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर चले जाने की सलाह दी गई है। प्रशासन और संबंधित विभाग लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment