होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

सिंगरा खुर्द में नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से स्कूटी में मारी टक्कर, मासूम की मौत

On: July 19, 2026 10:42 PM
Follow Us:

मेदिनीनगर।
सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा खुर्द के पास सोमवार सुबह पौने आठ बजे के करीब तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार एक मासूम की मौत हो गई, जबकि मां, बहन और ममेरे भाई जख्मी हो गए। सभी को इलाज के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। मृतक की पहचान पाटन थाना क्षेत्र के अमवा गांव निवासी अंश कुमार पिता छटठू राम में रूप में हुई है, जबकि जख्मी में उसकी मां सुनीता देवी, बहन अंशिका आकृति और ममेरे भाई पाटन के सिक्की खुर्द निवासी नारायण कुमार रवि पिता राम जी रवि हैं।

जानकारी के अनुसार, सभी लोग स्कूटी से बटसरा से मेदिनीनगर स्थित निमिया स्कूल बच्चों को छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अंश कुमार की मौके पर ही गंभीर चोट लगने से मौत हो गई, जबकि उसकी मां सुनीता देवी, बहन अंशिका आकृति और नारायण कुमार रवि गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अंश कुमार को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज जारी है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने में जुट गई है।

सदर थाना प्रभारी अफजाल अंसारी ने सुबह साढ़े आठ बजे घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रक ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मारी। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। घायलों को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल भेजा। मामले में जांच की जा रही है।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment