मेदिनीनगर (पलामू)।
पलामू जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत काबलासी गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में 11 वर्षीय छात्र की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक की पहचान काबलासी गांव निवासी मोहित कुमार के रूप में हुई है, जो चौथी कक्षा का छात्र था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कूल में आधार कार्ड जमा करने की आवश्यकता होने के कारण मोहित आधार कार्ड लेने अपने घर आया था। इसी दौरान वह घर के पास बिजली के तार की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया।
घटना के तुरंत बाद परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मोहित की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में भी मातम का माहौल है और स्थानीय लोग इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौक़े पर अस्पताल में पुलिस चौकी के महेंद्र कुमार उपस्थित थे
करंट लगने से चौथी कक्षा के छात्र की मौत, स्कूल से घर आया था बच्चा






