होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 520 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, होंडा बाइक व मोबाइल जब्त

On: July 14, 2026 6:25 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर (पलामू)।
पलामू पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 520 ग्राम अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी होंडा एसपी-125 मोटरसाइकिल से सतबरवा की ओर से डालटनगंज की तरफ अफीम की खेप लेकर आ रहे थे।

पुलिस अधीक्षक को 14 जुलाई 2026 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गठित विशेष छापेमारी दल ने चियांकी तीनमुहान के पास वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली गई। उनके पास से पीले रंग के झोले में प्लास्टिक में लिपटा लगभग 520 ग्राम अफीम बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय यादव (26 वर्ष), पिता स्व. सुकन यादव तथा ईश्वरी यादव (23 वर्ष), पिता केदार यादव, दोनों निवासी बरा, थाना पांकी, जिला पलामू के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक वीवो एंड्रॉयड मोबाइल, एक जियोभारत कीपैड मोबाइल तथा Honda SP-125 (रजिस्ट्रेशन नंबर JH03AT-9584) मोटरसाइकिल भी जब्त की है। इस मामले में सदर थाना कांड संख्या 79/2026 दर्ज करते हुए एनडीपीएस एक्ट की धारा 18(b), 21(b), 22(b) एवं 29 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। छापेमारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक चंद्रशेखर यादव, आरक्षी शैलेन्द्र गोस्वामी, रविन्द्र कुमार सिंह तथा चालक आरक्षी अनिल कुमार शुक्ला शामिल थे।

पलामू पुलिस ने आम लोगों से नशे से दूर रहने और मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी या सेवन की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। साथ ही संदेश दिया गया है—”नशे को कहें ना, जीवन को कहें हाँ।”

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment