होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

रजवाडीह में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

On: July 13, 2026 8:15 PM
Follow Us:

मेदिनीनगर (पलामू)।
सदर थाना क्षेत्र के रजवाडीह गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 25 वर्षीय मनीषा देवी, पति मिथलेश साव, के रूप में हुई है। घटना सोमवार रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, मनीषा देवी की शादी अप्रैल 2025 में रजवाडीह निवासी मिथलेश साव से हुई थी। शादी के लगभग एक वर्ष बाद ही उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका का करीब दो माह का एक मासूम बच्चा भी है। बताया जा रहा है कि उसके पति मिथलेश साव रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर काम करते हैं और घटना के समय घर पर मौजूद नहीं थे।

मृतका का मायका लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के पुरानी पतर गांव में है। घटना की सूचना मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंचे। परिजनों ने आरोप लगाया कि मनीषा आत्महत्या नहीं कर सकती थी, बल्कि उसकी हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया गया। उन्होंने इस मामले में मृतका के देवर, सास, ससुर और ननद पर हत्या में संलिप्त होने का आरोप लगाया है और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्ष आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, डॉ प्रिया सिन्हा का अस्पताल (जीवन ज्योति नर्सिंग होम)सील

चार्जशीट दाखिल करना ही पुलिस का काम नहीं, साक्ष्य जुटाकर दोषियों को सजा दिलाना प्राथमिकता : एसपी कपिल चौधरी

मेदिनीनगर में चेन स्नैचिंग की दो वारदातों से हड़कंप, एक घंटे के भीतर दो महिलाओं को बनाया निशाना

पलामू में पशु तस्करी के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, दो कंटेनरों से 73 भैंस-भैंसा बरामद, छह गिरफ्तार

एमएमसीएच में नवजात का शव लेकर घूमता रहा कुत्ता, डीसी एसपी पहुंचे अस्पताल, डॉग स्क्वॉड से होगी जांच

खरगे की टिप्पणी पर भाजपा युवा नेता श्वेतांक गर्ग का हमला, बोले-यह लोकतंत्र का गिरता स्तर

Leave a Comment

error: Content is protected !!