होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

मेदिनीनगर में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

On: July 13, 2026 7:56 PM
Follow Us:

मेदिनीनगर(पलामू)।
शहर के सिंचाई विभाग कार्यालय के समीप सोमवार रात करीब 8 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और दोनों सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल एमएमसीएच पहुंचाया गया। घायलों में पहला युवक अखिलेश यादव (22 वर्ष), पिता बिंदेश्वर यादव, छतरपुर का निवासी है। वह पिछले करीब तीन वर्षों से बैरिया चौक स्थित उत्कर्ष फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एजेंट के रूप में कार्यरत है। दुर्घटना में उसे गंभीर चोटें आईं। एमएमसीएच में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए।

दूसरे घायल की पहचान प्रेमतोष पांडे (50 वर्ष) के रूप में हुई है, जो लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के दिदारी गांव के निवासी हैं। बताया जा रहा है कि वे एक गैर-सरकारी संस्था (एनजीओ) से जुड़े हुए हैं। हादसे में उन्हें भी गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज मेदनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल राहत कार्य करते हुए दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, डॉ प्रिया सिन्हा का अस्पताल (जीवन ज्योति नर्सिंग होम)सील

चार्जशीट दाखिल करना ही पुलिस का काम नहीं, साक्ष्य जुटाकर दोषियों को सजा दिलाना प्राथमिकता : एसपी कपिल चौधरी

मेदिनीनगर में चेन स्नैचिंग की दो वारदातों से हड़कंप, एक घंटे के भीतर दो महिलाओं को बनाया निशाना

पलामू में पशु तस्करी के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, दो कंटेनरों से 73 भैंस-भैंसा बरामद, छह गिरफ्तार

एमएमसीएच में नवजात का शव लेकर घूमता रहा कुत्ता, डीसी एसपी पहुंचे अस्पताल, डॉग स्क्वॉड से होगी जांच

खरगे की टिप्पणी पर भाजपा युवा नेता श्वेतांक गर्ग का हमला, बोले-यह लोकतंत्र का गिरता स्तर

Leave a Comment

error: Content is protected !!