होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

पलामू पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, एसपी कपिल चौधरी ने 175 एसआई-एएसआई का किया तबादला

On: July 13, 2026 2:21 AM
Follow Us:

तरहसी को मिला नया थाना प्रभारी, किशुनपुर व दंगवार ओपी प्रभारी भी बदले; 24 घंटे में योगदान देने का निर्देश

पलामू।
पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने सोमवार सुबह जिले के पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 175 अवर निरीक्षक (SI) और सहायक अवर निरीक्षक (ASI) का तबादला कर दिया। सभी पुलिसकर्मियों को 24 घंटे के भीतर अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

एसपी ने लंबे समय से रिक्त चल रहे तरहसी थाना प्रभारी के पद पर पांकी के पूर्व थाना प्रभारी राजेश रंजन की नियुक्ति की है। उल्लेखनीय है कि पूर्व थाना प्रभारी आनंद राम को जब्त जेसीबी छोड़ने के एवज में कथित रूप से अवैध राशि मांगने के आरोप में निलंबित किया गया था। बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद एसपी ने उनके खिलाफ कार्रवाई की थी।

फेरबदल के तहत एसआई चंद्रशेखर यादव को किशुनपुर ओपी का प्रभारी बनाया गया है। वे इससे पहले मेदिनीनगर शहर थाना में पदस्थापित थे। वहीं, बिरेन्द्र मेहता को दंगवार ओपी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। मेदिनीनगर यातायात प्रभारी के पद पर सहायक अवर निरीक्षक रुद्रानंद सरस की पोस्टिंग की गई है, जो पहले चैनपुर थाना में कार्यरत थे।

पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने बताया कि सभी स्थानांतरण जिले में विधि-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं। तबादला सूची में शामिल सभी अधिकारी पिछले दो वर्षों से विभिन्न थाना, ओपी, पिकेट और अन्य शाखाओं में कार्यरत थे।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment