होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

झारखंड में विकास पर ब्रेक, भ्रष्टाचार चरम पर और कानून-व्यवस्था चरमराई: श्वेतांक गर्ग

On: July 12, 2026 3:58 AM
Follow Us:

पलामू।
भाजपा युवा नेता श्वेतांक गर्ग ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि झारखंड आज ऐसे दौर से गुजर रहा है, जहां विकास कार्य ठप पड़ गए हैं, भ्रष्टाचार चरम पर है और कानून-व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार ने खोखले वादों और झूठी उम्मीदों के सहारे सत्ता हासिल की, लेकिन जनता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर सकी।

श्वेतांक गर्ग ने कहा कि राज्य में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बुनियादी ढांचे के विकास के क्षेत्र में कोई ठोस कार्य दिखाई नहीं दे रहा है। उनके अनुसार अधिकांश विकास योजनाएं केवल फाइलों तक सीमित हैं, जबकि युवाओं को रोजगार देने के वादे भी चुनावी नारों तक सिमटकर रह गए हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि आम नागरिक को सरकारी कार्यालयों में बिना रिश्वत दिए अपना वैध कार्य कराना कठिन हो गया है। ब्लॉक स्तर से लेकर सचिवालय तक भ्रष्टाचार व्याप्त है और जनता के टैक्स का पैसा विकास के बजाय भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है।

कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए गर्ग ने कहा कि राज्य में चोरी, डकैती, रंगदारी और अन्य गंभीर अपराधों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बहू-बेटियों की सुरक्षा भी चिंता का विषय बनी हुई है और पुलिस प्रशासन अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में विफल साबित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता अब सरकार से जवाब मांग रही है कि राज्य कब तक अव्यवस्था और बदहाल व्यवस्था का सामना करता रहेगा। उन्होंने लोगों से जागरूक होकर अपनी आवाज बुलंद करने की अपील करते हुए कहा कि राज्य को फिर से विकास और सुशासन की राह पर लाने का समय आ गया है।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, डॉ प्रिया सिन्हा का अस्पताल (जीवन ज्योति नर्सिंग होम)सील

चार्जशीट दाखिल करना ही पुलिस का काम नहीं, साक्ष्य जुटाकर दोषियों को सजा दिलाना प्राथमिकता : एसपी कपिल चौधरी

मेदिनीनगर में चेन स्नैचिंग की दो वारदातों से हड़कंप, एक घंटे के भीतर दो महिलाओं को बनाया निशाना

पलामू में पशु तस्करी के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, दो कंटेनरों से 73 भैंस-भैंसा बरामद, छह गिरफ्तार

एमएमसीएच में नवजात का शव लेकर घूमता रहा कुत्ता, डीसी एसपी पहुंचे अस्पताल, डॉग स्क्वॉड से होगी जांच

खरगे की टिप्पणी पर भाजपा युवा नेता श्वेतांक गर्ग का हमला, बोले-यह लोकतंत्र का गिरता स्तर

Leave a Comment

error: Content is protected !!