होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

पति-पत्नी के विवाद में मां ने अपने दो मासूम बच्चों को कुएं में फेंका, दोनों की मौत

On: July 9, 2026 1:53 AM
Follow Us:

नावा बाजार (पलामू)।
नावा बाजार थाना क्षेत्र के कंडा गांव में बुधवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद एक महिला ने कथित तौर पर अपने दो मासूम बच्चों को कुएं में फेंक दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। तीसरी बच्ची के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने महिला की जान बचा ली। आरोपी महिला का पति मजदूरी करता था तथा शराब का भी पिता था तथा दोनों के बीच मार पीट कहा सुनी होते रहता था।

जानकारी के अनुसार, छोटे लाल प्रजापति और उसकी पत्नी सरिता देवी के बीच बुधवार रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि इसके बाद सरिता देवी ने सबसे पहले अपनी ढाई वर्षीय बच्ची डोली कुमारी, जो दादी की गोद में सो रही थी, उसे उठाकर कुएं में फेंक दिया। इसके बाद चार वर्षीय प्रिया कुमारी दूसरी बच्ची को भी कुएं में डाल दिया। जब वह अपनी छह वर्षीय तीसरी बच्ची सुषमा कुमारी को कुएं में फेंकने का प्रयास कर रही थी, तब बच्ची ने विरोध करते हुए शोर मचा दिया। इसके बाद महिला ने बच्ची को छोड़कर स्वयं भी कुएं में छलांग लगा दी।

बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह महिला को कुएं से बाहर निकाल लिया। हालांकि दोनों मासूम बच्चियों की जान नहीं बचाई जा सकी।
घटना की सूचना मिलते ही नावा बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया।

नावा बाजार थाना प्रभारी संजय यादव ने बताया कि घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी महिला सरिता देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, डॉ प्रिया सिन्हा का अस्पताल (जीवन ज्योति नर्सिंग होम)सील

चार्जशीट दाखिल करना ही पुलिस का काम नहीं, साक्ष्य जुटाकर दोषियों को सजा दिलाना प्राथमिकता : एसपी कपिल चौधरी

मेदिनीनगर में चेन स्नैचिंग की दो वारदातों से हड़कंप, एक घंटे के भीतर दो महिलाओं को बनाया निशाना

पलामू में पशु तस्करी के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, दो कंटेनरों से 73 भैंस-भैंसा बरामद, छह गिरफ्तार

एमएमसीएच में नवजात का शव लेकर घूमता रहा कुत्ता, डीसी एसपी पहुंचे अस्पताल, डॉग स्क्वॉड से होगी जांच

खरगे की टिप्पणी पर भाजपा युवा नेता श्वेतांक गर्ग का हमला, बोले-यह लोकतंत्र का गिरता स्तर

Leave a Comment

error: Content is protected !!